ट्रस्ट की नवीनतम योजनाएं, सूचनाएं और प्रेस विज्ञप्तियां
मोहल्ला क्लिनिक समाज सेवा फाउंडेशन ट्रस्ट ने ग्रामीण एवं शहरी गरीब परिवारों के लिए हेल्थ कार्ड अभियान का शुभारंभ किया है। इस कार्ड के माध्यम से परिवार के 5 सदस्यों को प्राथमिक चिकित्सा एवं परामर्श में विशेष छूट प्रदान की जाएगी।
गरीब एवं मेधावी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पिता की आय एवं पूर्व कक्षाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
ट्रस्ट द्वारा संचालित वालवाटिका केंद्रों में 4-12 वर्ष तक के बालक-बालिकाओं के लिए प्रारंभिक शिक्षा एवं संस्कार शिक्षण कार्यक्रम में नए सत्र का प्रवेश प्रारंभ कर दिया गया है।
ट्रस्ट के सामाजिक कार्यक्रमों को धरातल पर क्रियान्वित करने के लिए District, Block एवं Panchayat Coordinator के ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी।
ट्रस्ट को किए गए सभी दान Section 80G के अंतर्गत कर-मुक्त हैं। दानदाता ऑनलाइन पेमेंट करने के तुरंत बाद 80G रसीद सीधे पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।